Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/सरौनी कला: लापता जुड़वा भाई का शव पोखर में मिला, डूबने से हुई दर्दनाक मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 27, 2025

MADHEPURA/सरौनी कला: लापता जुड़वा भाई का शव पोखर में मिला, डूबने से हुई दर्दनाक मौत

मधेपुरा: खेलने निकले जुड़वा भाई की पोखर में डूबने से मौत, दूसरे दिन मिला दोनों का शव

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी गांव में रविवार से लापता दो जुड़वा भाइयों का शव सोमवार को एक पोखर से बरामद किया गया। मृतकों की पहचान सरौनी निवासी शिक्षक मु. इकबाल के 13 वर्षीय पुत्र मु. अरमान और मु. इरकान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई रविवार की दोपहर घर से खेलने निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। स्वजन ने रातभर खोजबीन की, पर कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह खेत जा रहे किसानों ने पुल के पास पोखर किनारे कपड़े देखे और इसकी सूचना परिजनों को दी। खोज के दौरान दोनों बच्चों के शव पानी में तैरते मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालपाड़ा सीओ और बिहारीगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। प्रारंभिक जांच में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई गई है।