Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL/ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम से लौट रही महिला डांसर से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 22, 2025

SUPAUL/ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम से लौट रही महिला डांसर से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

बिहार के सुपौल जिले से शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. प्रतापगंज थाना क्षेत्र के कलिकापुर गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डांस करने आई महिला डांसर के साथ वापसी के दौरान सुनसान जगह पर तीन युवकों ने गैंगरेप किया. इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है.

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर की रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद पीड़िता डांसर अपने साथियों के साथ लौट रही थी. इसी दौरान तीन युवकों ने उसे ऑटो में जबरन बैठाकर सुनसान जगह ले गए और गैंगरेप किया. वारदात के बाद पीड़िता को अत्यधिक रक्तस्राव होने पर आरोपी उसे प्रतापगंज बाजार में छोड़कर फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है.


घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया.जांच के बाद दो आरोपियों की पहचान चिंटू यादव और सुमन कुमार यादव के रूप में हुई. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं घटना में प्रयुक्त ऑटो को जब्त किया गया।