Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA:बच्चा पैदा होते ही 'जलपरी' पुकारने लगे लोग, पैर की जगह पूंछ; डॉक्टर भी हैरान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 28, 2025

PURNEA:बच्चा पैदा होते ही 'जलपरी' पुकारने लगे लोग, पैर की जगह पूंछ; डॉक्टर भी हैरान

पूर्णिया जिले में विचित्र बच्चे के जन्म ने परिजनों, ग्रामीणों से लेकर डॉक्टरों को हैरान कर दिया। दरअसल तेजू ऋषि की पत्नी पूनम देवी ने ऐसे शिशु को जन्म दिया, जिसके पैर नहीं थे। पैरों की जगह उसकी एक छोटी पूंछ जैसी आकृति बनी हुई थी। बच्चे का लिंग भी स्पष्ट नहीं था। इसी वजह से लोग उसे आश्चर्य से देखने पहुंचे और कई लोगों ने उसे ‘जलपरी’ कहकर पुकारना शुरू कर दिया।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग बच्चे को देखने उमड़ पड़े। हालांकि जन्म के करीब एक घंटे बाद ही शिशु ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चिकित्सक इसे दुर्लभ चिकित्सा स्थिति बता रहे हैं, जबकि ग्रामीण इसे अद्भुत मानकर याद कर रहे हैं।

मामला गढ़बनैली प्रखंड के कुल्लाखास पंचायत अंतर्गत बसंतपुर पोखर टोल वार्ड नंबर 10 का है। अद्भुत की चर्चा पूरे इलाके में है। नवजात बच्चे के पैरों की जगह एक पूंछ थी। जिसके चलते लोग उसे जलपरी कहकर पुकार रहे थे। लेकिन बच्चे की जन्म के कुछ घंटे बाद ही मौत हो गई।