Kosi Live-कोशी लाइव NEWS DESK/बिहार में दारोगा की पत्नी ने क्यों दे दी अपनी जान, 5 महीने पहले हुई थी शादी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 25, 2025

NEWS DESK/बिहार में दारोगा की पत्नी ने क्यों दे दी अपनी जान, 5 महीने पहले हुई थी शादी


बिहार में एक दारोगा की पत्नी ने अपनी जान दे दी है। रोहतास जिले के सासाराम में हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि दारोगा ज्ञानदीप कुमार करगहर थाने में पदस्थापित थे। ज्ञानदीप कुमार की पत्नी ने घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। एसआई ज्ञानदीप कुमार जब ड्यूटी से अपने निवास में पहुंचे तो पत्नी को पंखे से लटकते देखा।

इधर इसकी सूचना पर एसडीपीओ कुमार वैभव और अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने इस घटना की शुरुआती जांच-पड़ताल की है। जानकारी के मुताबिक,एसआई ज्ञानदीप कुमार की शादी विगत पांच माह पूर्व मोतिहारी में संपन्न हुई थी। लेकिन अब उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है।

इधर इस घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को भी दी गई है। वे करगहर पहुंचने वाले हैं ।एसपी रौशन कुमार ने कहा मृतका के परिजनों को सूचना देकर बुला लिया गया है। परिजनों की उपस्थिति में एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य संकलन करेगी। मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। परिजनों से आवेदन प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।