Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Police: मधेपुरा के 14 थाना को मिले नए थानाध्यक्ष, सुधाकर को उदाकिशुनगंज की कमान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 20, 2025

Bihar Police: मधेपुरा के 14 थाना को मिले नए थानाध्यक्ष, सुधाकर को उदाकिशुनगंज की कमान

मधेपुरा। जिले के 14 थाना में नए थानाध्यक्ष तैनात किए गए हैं। इसके अलावा यातायात थाना, मठाही शिविर और घैलाढ़ ओपी में भी नई तैनाती हुई है।

हालांकि, पूर्व से ही प्रभार में रह रहे अधिकांश को थानाध्यक्ष की कमान दी गई है।

खास बदलवा उदाकिशुनगंज, सिंहेश्वर और कुमारखंड में किया गया है।

उदाकिशुनगंज के नए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुधाकर कुमार बनाए गए हैं। उदाकिशुनगंज से विनोद कुमार सिंह को स्थानांतरित कर सिंहेश्वर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, कुमारखंड के थानाध्यक्ष रहे पंकज कुमार को उनके अनुराेध पर पुलिस लाइन भेजा गया है। इनके जगह परमानंदपुर थानाध्यक्ष रहे रंजन कुमार को तैनात किया गया है।


वहीं, अमन आनन को यातायात थानाध्यक्ष, ज्योतिष कुमार को घैलाढ़ ओपी प्रभारी और कृष्णा कुमार को मठाही शिविर प्रभारी बनाया गया है।

विधानसभा चुनाव से पूर्व एसपी संदीप सिंह ने बड़ा फेरबदल करते हुए यह आदेश जारी किया है। शुक्रवार की देर शाम एसी कार्यालय से जारी आदेश में सभी पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर योगादन देने को कहा गया है।

कुलवंत कुमार को आलमनगर, विक्की रविदास को अरार, वरुण कुमार शर्मा को फुलौत, साजन पासवान को रतवारा, अरमोद कुमार को भर्राही और बरुण कुमार को बेलारी थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह कृष्णा कुमार सिंह को बिहारीगंज, संतोष कुमार को ग्वालपाड़ा, राजीव कुमार भतनी, नीतु कुमारी को महिला थाना, विकास कुमार मिश्रा को परमानंदपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।