पटना। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के बाद शनिवार को निर्वाचन आयोग ने बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं की सूची जारी कर दी। अंतिम मतदाता सूची में राज्य के सात करोड़ 41 लाख 92 हजार 357 योग्य मतदाताओं के नाम सम्मिलित हैं।
इस सूची के अनुसार अंतिम मतदाता सूची में 17 लाख 86 हजार 601 मतदाता ड्राफ्ट सूची से अधिक बढ़े हैं जबकि एसआईआर शुरू होने के ठीक पहले 24 जून को जारी मतदाता सूची से 47 लाख 77 487 मतदाता कम हुए हैं। अभी आधिकारिक डेटा का इंतजार किया जा रहा है।
- 24 जून 2025 को मतदाता संख्या: 7.89 करोड़
- ड्राफ्ट सूची से हटाए गए मतदाता: 65 लाख
- अयोग्य मतदाता हटाए गए: 4 लाख
- ड्राफ्ट सूची में मतदाता: 7.24 करोड़
- फॉर्म 6 के माध्यम से जोड़े गए योग्य मतदाता: 21 लाख
- 30 सितंबर 2025 को अंतिम सूची में मतदाता: 7.41 करोड़
चुनाव की संभावित तिथियां
- चुनाव आयोग 4-5 अक्टूबर 2025 को पटना का दौरा करेगा।
- चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अगले हफ्ते होने की संभावना है।
- पहला चरण छठ पूजा के बाद, अक्टूबर अंत या नवंबर पहले हफ्ते में संभावित।
- बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है ।
लाखों लोग परेशान
बता दे कि एक ही परिवार के लोगों को अलग-अलग बूथ पर कर दिया गया है जिससे लोग परेशान है। अगर एक ही परिवार में चार लोग है तो पति का किसी और बूथ पर तो पत्नी का किसी और बूथ पर कर दिया गया है जिससे आम जनता बहुत ही परेशान है।