सुपौल/ शिक्षा विभाग के आदेशानुसार अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन प्राथमिक विद्यालय यादव राम टोला नरहैया के प्रांगण में किया गया।
जिसकी अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष रामकुमार राम के द्वारा किया गया।आज के प्रभारी शिक्षक फ़ैज़ अहमद ने अभिभावकों के साथ बैठक के थीम "सीखो और खेलो" पर विशेष चर्चा किया तथा सरकार द्वारा बच्चों को दी जा रही विभिन्न लाभों की जानकारी साझा की,शिक्षिका मधुलता कुमारी ने सभी बच्चों को नियमित रूप से समय पर ड्रेस में स्कूल भेजने पर चर्चा किया।शिक्षक पप्पू कुमार ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया की विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिए जाने की हर संभव प्रयास की जा रही है। उपस्थित सभी अभिभावकों ने संगोष्ठी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।बैठक में अरविंद यादव गजेंद्र यादव कंचन कुमारी रूबी देवी बबलू कुमार सुरेश यादव अमित प्रकाश यादव चंद्रिका देवी रीता देवी बुधनी देवी उमेश राम सरिता देवी आदि मौजूद रहे।