Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/देवर संग भाभी उड़ा रही थी मौज, देखकर पति का खून खौल उठा; गोली मार सगे भाई को दी मौत की सजा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 29, 2025

BIHAR/देवर संग भाभी उड़ा रही थी मौज, देखकर पति का खून खौल उठा; गोली मार सगे भाई को दी मौत की सजा

बिहार के मोतिहारी में भाभी के साथ अवैध संबंध रखने वाले देवर की हत्या कर दी गई। सगे बड़े भाई ने ही गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। कांड को अंजाम देकर आरोपी भाई फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना शिकारगंज थाना इलाके की है। छोटे भाई का बड़े भाई की पत्नी के साथ लंबे समय से नाजायज रिश्ता चल रहा था। मामले में केस भी दर्ज था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। है। पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला अपने देवर आमोद साह के प्यार में इतनी पागल हो गई थी कि अपने पति मनोज साह के साथ रहने को तैयार नहीं थी। पिछले दिनों दोनों घर छोड़कर फरार हो गए थे। मनोज साह ने अपने छोटे भाई आमोद साह पर पत्नी को अगवा कर लेने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को बरामद किया तो महिला ने अपने देवर के साथ रहने की इच्छा जताई। कोर्ट के आदेश पर दोनों को भेज दिया गया।

पति मनोज साह इससे काफी डिप्रेशन में था। वह पत्नी को अपने साथ ले जाना चाहता था। गुरुवार की रात देवर भाभी अपने कमरे में थे। इसी बीच मनोज वहां पहुंच गया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख गुस्से में आगबबुला हो गया। उसने आमोद के सिर में गोली मार दी। छोटे भाई को गोली मारकर मनोज साह फरार हो गया। मौके पर कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आमोद को अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल से लोडेड मैगजीन और खोखा बरामद किया है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया। मोतिहारी पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी मनोज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। महिला से घटना को लेकर जानकारी ले रही है।