Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/गर्लफ्रेंड का मर्डर, नेपाल में सूटकेस में मिली बॉडी:ऑटो ड्राइवर से ठिकाने लगवाई लाश; पुलिस पहुंची तो प्रेमी ने खुद को लगाई आग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, August 28, 2025

BIHAR/गर्लफ्रेंड का मर्डर, नेपाल में सूटकेस में मिली बॉडी:ऑटो ड्राइवर से ठिकाने लगवाई लाश; पुलिस पहुंची तो प्रेमी ने खुद को लगाई आग

बिहार के मुजफ्फरपुर के मड़वन प्रखंड के रक्सा टोला निवासी रूबी साह हत्याकांड के मुख्य आरोपित लक्ष्मण पासवान ने नेपाल के माधवनारायण नगरपालिका-6, माधोपुर के पास आम के बगीचा में शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची नेपाल पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। गंभीर हालत में उसे नेपाल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। रूबी और लक्ष्मण पासवान के बीच छठी क्लास से अफेयर था। दोनों ने दसवीं क्लास में आते आते शादी भी कर ली थी। बाद में रूबी की मां ने उसकी शादी मुजफ्फरपुर के शिवसागर साह से कर दी थी।

डॉक्टर ने काठमांडू रेफर कर दिया है। लक्ष्मण का शरीर करीब 50 प्रतिशत जल चुका है। नेपाल पुलिस की पूछताछ में लक्षमण ने बताया कि वह कक्षा छह से ही रूबी से प्यार करता था। दसवीं के बाद दोनों ने सीतामढ़ी के डुमरा कोर्ट में शादी कर ली और सीतामढ़ी में ही किराए के कमरे में दोनों रहने लगे। इसी बीच रूबी की मां गहने और पैसे के लिए दबाव बनाने लगी। असमर्थता जताने पर प्रताड़ित किया जाता था। इस बीच परिजनों ने रक्सा टोला निवासी शिवसागर साह से रूबी की शादी करा दी। रूबी उसके बाद नेपाल में रहने लगी थी।

एक युवक से बराबर मिलती थी रूबी

आरोपित ने पुलिस को बताया कि एक युवक रूबी से बराबर मिलने जाता था, जो नागवार गुजरा। उसने रूबी की हत्या करने की ठान ली। इधर, रौतहट के डीएसपी राजू कार्की ने बताया कि आरोपित का करीब 50 % शरीर जल चुका है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। पूछताछ में उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इससे पहले शव को ठिकाने लगाने में ई-रिक्शा चालक राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।

ब्यूटी पार्लर से लक्ष्मण के पास आई थी महिला

लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन शाम में रूबी ब्यूटी पार्लर से उसके पास आई थी। इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि डिप्रेशन में आकर उसने रूबी की हत्या कर दी। सात अगस्त को गौर नगरपालिका-9, मुड़बलवा सड़क किनारे सूटकेस में रूबी का शव मिला था।