Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/विदेशी शराब के साथ जदयू नेता गिरफ्तार, कार जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 29, 2025

MADHEPURA/विदेशी शराब के साथ जदयू नेता गिरफ्तार, कार जब्त

पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक बोतल विदेशी शराब के साथ एक कार केडब्लुआइडी निबंधन संख्या बीआर-11 एयू-7334 जब्त किया.

साथ ही कार सवार जदयू नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार बीते रात्रि गश्ती के दौरान पुअनि श्रवण कुमार गणेशपुर चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे. इस दौरान देर रात एक कार को रूकने का इशारा किया. कार को रोककर सवान भागने लगा, जिससे पुलिस ने पकड़ लिया.

नाम धर्मेंद्र कुमार उम्र करीब 30 वर्ष पिता परमानन्द शर्मा सा- कैलावाड़ी थाना-चौसा जिला मधेपुरा बताया. कार की तलाशी लेने पर सीट के नीचे एक बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. धर्मेंद्र ने बताया कि वह जदयू के श्रम व तकनीकी प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष है. इस बाबत जदयू के श्रम व तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही धर्मेंद्र कुमार को पद से मुक्त कर दिया गया है.