Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में 20 साल की लड़की से 63 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, CCTV फुटेज में गंदा काम करते नजर आया हैवान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, July 30, 2025

बिहार में 20 साल की लड़की से 63 साल के बुजुर्ग ने किया रेप, CCTV फुटेज में गंदा काम करते नजर आया हैवान

मुजफ्फरपुर जिले में गायघाट प्रखंड के भूसरा चौक पर दो दिन से रह रही करीब 20 वर्षीय मानसिक दिव्यांग युवती का सोमवार देर रात 65 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। युवती से दुष्कर्म करते बुजुर्ग का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपित बुजुर्ग सकल पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। वह हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। पिछले सप्ताह ही वह गांव लौटा है। पुलिस ने एसकेएमसीएच में युवती की मेडिकल जांच कराई है।

भूसरा चौक पर एक मार्केट में किराना दुकान और सीएसपी है। सीएसपी संचालक मंगलवार सुबह जब आया तो उसने अपना काउंटर गिरा हुआ देखा। इस पर उसे शक हुआ कि रात में कोई चोर आया होगा। इस शक पर दुकानदार ने अपना सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज देखते ही वह दंग हो गया। इसमें सकल पासवान की काली करतूत स्पष्ट दिख रही थी। इधर, दुष्कर्म के बाद से ही मानसिक दिव्यांग युवती बगैर कपड़े के चौक पर घूम रही थी। उसे देखने वाले समझ रहे थे कि कुछ न कुछ अनर्थ हुआ है। स्थानीय महिलाओं ने उसको कपड़ा पहनाया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दुकानदार ने गायघाट थानेदार उमाकांत सिंह को कॉल कर पूरे मामले से अवगत कराया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपित सकल पासवान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान शुरुआत में तो सकल खुद के बुजुर्ग होने का हवाला देकर फंसाए जाने का आरोप लगाता रहा। जब उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया तो उसकी बोलती बंद हो गई। एएसपी पूर्वी सहरेयार अख्तर भी घटना की सूचना पर के बाद गायघाट थाना पहुंचे और आरोपित से पूछताछ की। मानसिक दिव्यांग पीड़िता कहां की है, उसकी पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी है।

एएसपी पूर्वी सहरेयार अख्तर ने कहा कि भूसरा चौक पर विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म की घटना हुई है। सीसीटीवी के आधार पर चिह्नित हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज को वैज्ञानिक साक्ष्य के तौर पर न्यायालय में पेश किया जाएगा।