Kosi Live-कोशी लाइव ARREST/सहरसा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार: - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 15, 2025

ARREST/सहरसा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार:

सहरसा में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत चिड़ैया थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने सहुरिया गांव से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है।

थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि सहुरिया गांव का ललन महतो अपने घर पर अवैध हथियार के साथ अपराधिक घटना की योजना बना रहा है।

पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ गांव में छापेमारी की। ललन महतो को उसके घर के दरवाजे पर चौकी पर बैठे हुए पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला।

चिड़ैया थाने में आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 32/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी के नेतृत्व में सशस्त्र बल की टीम मौजूद थी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।