देखिये पूरी वीडियो
घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि आशीष को छाती के पिंजरे में दाहिनी ओर गोली लगी है, जो बाईं ओर फंसी हुई है। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल खून की व्यवस्था करने की अपील की है।
सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारी इलाके के लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं, जिससे घटना की सटीक जानकारी मिल सके।
घटना के बाद मुख्यालय डीएसपी कमलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घायल युवक का इलाज प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। डीएसपी ने आम जनता से शांति बनाए रखने और पुलिस को सहयोग करने की अपील की।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोग इस तरह की घटनाओं पर प्रशासन की नाकामी पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर में अपराध की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना दोबारा न हो। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है।
यह घटना एक बार फिर सहरसा की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, जिसे दुरुस्त करने की सख्त जरूरत है।