Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/शहर के वार्ड दो में व्याप्त समस्याओं को दूर करने को नप टीम ने किया निरीक्षण। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 26, 2025

MADHEPURA/शहर के वार्ड दो में व्याप्त समस्याओं को दूर करने को नप टीम ने किया निरीक्षण।

शहर के वार्ड दो में व्याप्त समस्याओं को दूर करने को नप टीम ने किया निरीक्षण                           


रिपोर्ट:-रामानंद कुमार 



मधेपुरा : नगर परिषद के वार्ड दो में व्याप्त समस्याओं दूर करने और वार्ड के विकास के लिए नप के अधिकारियों की टीम ने वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नप के कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी,सिटी मैनेजर सहित अन्य मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान वार्ड के दो के पार्षद प्रतिनिधि  सह राजद नेता धीरेंद्र यादव ने वार्ड दो में व्याप्त समस्याओं के  बारे में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को अवगत करया। पार्षद प्रतिनिधि के साथ कार्यपालक पदाधिकारी ने पूरे वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि वार्ड दो में विशेष रूप  से विकास की योजनाओं को संचालित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह वार्ड काफी बड़ा है।इस वार्ड में जल जमाव की समस्या को देखते हुए सड़क व नाला के निर्माण को लेकर कार्य 
कराने की जरूरत है। इसको लेकर नगर परिषद प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर यहां 
सड़क व नाला के निर्माण को लेकर पहल करेगी। जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक परिणाम दिखेगा। 
वहीं वार्ड दो के पार्षद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव ने कहा कि एनएच 106 से बाॅबी नर्सरी होते हुए सीएम साइंस कालेज तक जल जमाव की समस्या को देखते हुए  
सड़क व नाला का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण सड़क है। यह सड़क वार्ड 
एक दो और तीन जोड़ती है। धीरेंद्र यादव की इस सुझाव पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने सहमति जताते हुए जल्द ही इसके लिए योजना लाने की बात कही।