Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/आटा चक्की संचालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 3, 2025

SAHARSA/आटा चक्की संचालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

सहरसा में आटा चक्की संचालक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड 3 की है। मृतक की पहचान मनीष ठाकुर(40) के रूप में हुई है। मनीष अपने परिवार का भरण-पोषण आटा चक्की चलाकर करते थे। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो बच्चे, बेटी(12) और बेटा(10) हैं।

शुक्रवार को मनीष के छोटे भाई के बेटे के मुंडन समारोह का भोज चल रहा था। मनीष नशे की हालत में घर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने उन्हें समझाया कि घर पर समाज के गणमान्य लोग मौजूद हैं। इस पर मनीष अपने कमरे में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। रात करीब डेढ़ बजे जब परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला।

पुलिस करा रही पोस्टमॉर्टम

दरवाजा तोड़कर देखा गया तो मनीष फंदे से लटके मिले। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच संबंधित थाने को भेजी जाएगी।