Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/बलवाहाट: थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक साइकिल दुकानदार से दिनदहाड़े लूटपाट व दुकान में तोड़फोड़ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 3, 2025

SAHARSA/बलवाहाट: थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक साइकिल दुकानदार से दिनदहाड़े लूटपाट व दुकान में तोड़फोड़

सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियापुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बलवाहाट थाना अंतर्गत थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एक साइकिल दुकानदार से दिनदहाड़े लूटपाट व दुकान में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार दोपहर बाद की बतायी जा रही है. घटना को लेकर मकान मालिक थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी आलोक कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है. थाना में दिए आवेदन उन्होंने कहा है कि थाना क्षेत्र के ही सिमरी बख्तियारपुर – बलवाहाट एनएच 107 सड़क मार्ग के बलवाहाट चौक के समीप मेरी मकान है. जिस मकान को वह बरहकुरवा गांव निवासी संतोष पंडित को भाड़ा पर दिए हुए है. जिसमें वह साइकिल दुकान कई वर्षों से करता आ रहा है. वहीं मंगलवार दोपहर बाद अंकज यादव सहित तीन नामजद आरोपित व आठ अज्ञात व्यक्ति हरबे हथियार से लैस होकर अचानक साइकिल दुकान पर आया और लूटपाट करने लगा. कहा कि लूटपाट के दौरान आरोपितों ने उसकी दुकान का गल्ला तोड़कर करीब तीन हजार आठ सौ रुपए निकाल लिया और अंकज यादव दुकान पर बैठे दुकानदार संतोष पंडित के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और अन्य आरोपितों ने दुकान में तोड़फोड़ करने लगा. आलोक कुमार सिंह ने कहा है कि जब वह दुकान पर पहुंचा तो आरोपितों ने उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए उसकी जेब से करीब बाइस सौ रुपये व गला से सोने का चेन छीन लिया. इस संबंध में बलवाहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर घटनास्थल खुद से गये थे. तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है