Meerut Snake Bite Case: मेरठ में पहले मुस्कान और सौरभ के केस ने सनसनी मचाई हुई थी। अब रविता और अमित का मामला आ गया है जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। दरअसल एक महिला ने अपने प्रेमी अमरदीप संग मिलकर अपने पति की पहले गला दबाकर हत्या की और फिर इल्जाम से बचने के लिए उसके नीचे सांप छोड़ दिया।
अमित कश्यप को सांप ने 10 बार डसा, लेकिन सांप को क्या पता था कि जिसे वो डंक मार रहा है और अपने आपको बचाने की कोशिश कर रहा है वो तो मर चुका है। अब महिला ने अपने जुर्म कबूल कर लिया है और ये भी बता दिया है कि उसने अपने पति को क्यों मारा? उसने इसके पीछे अमित को ही जिम्मेदार ठहराया है।
रविता ने कबूला जुर्म
रविता और उसका प्रेमी अमरदीप अब पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया की वो मेरे साथ लड़ाई करता था और मारता पीटता था। मेरे साथ गंदे काम करता था और बहुत गंदा बोलता था। वो कहता था कि तेरे से मैं धंधा करवाउंगा। उसने इस बात को कबूल लिया है कि उसी ने अपने पति को प्रेमी संग मिलकर मारा था।