हरियाणा के फरीदाबाद में प्रेमिका ने शादी से इनकार करने पर प्रेमी के हाथ-पैर तुड़वा दिए। 13 जगह से उसकी हड्डियां भी तोड़ दीं। उसे इतना अधमरा कर दिया कि वह मदद के लिए किसी को बुला भी नहीं सका।
उधार लिए पैसे लौटाने के बहाने प्रेमी को घर बुला लिया।
घायल प्रेमी 17 दिन से अस्पताल में पड़ा है और उसके दोनों हाथ-पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल प्रेमी 3 बच्चों का पिता है, जबकि प्रेमिका की 10 साल की बेटी भी है। हालांकि उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा है।
बजरंगी ने बयां की दर्दनाक दास्तान
अस्पताल में लेटे गुलशन बजरंगी ने बताया- मैं गांव सारन का रहने वाला हूं। मेरी शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद हमारे 3 बच्चे हुए। मैं जवाहर कॉलोनी में मोबाइल की दुकान चलाता था। 2019 में एक महिला मेरी दुकान पर आई। पहले वह मोबाइल रिपेयर आदि करवाने आती थी। वह फरीदाबाद एनआईटी के एरिया नंबर 2 में रहती थी। फिर वह अक्सर दुकान पर आने लगी और दोनों में बातचीत होने लगी। फिर दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानने लगे।
गुलशन ने आगे बताया- वह अक्सर महिला से मिलने लगा। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गए। 9 साल पहले महिला अपने पति को छोड़कर चली गई। उसने कोर्ट में पति के खिलाफ तलाक का केस दायर कर दिया। इस बीच गुलशन भी अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रहने लगा। उसकी पत्नी और बच्चे सारन गांव में रहने लगे।
लिव-इन में रहते ते गुलशन-महिला
गुलशन ने बताया- दोनों लिव इन पार्टनर की तरह साथ