Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/अवैध संबंध में पत्नी की तलवार से गला काटकर हत्या:पति ने कैमरे के सामने बताई मर्डर की कहानी,स्टेटस में लिखा था-मरते दम तक साथ दूंगा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 22, 2025

MADHEPURA/अवैध संबंध में पत्नी की तलवार से गला काटकर हत्या:पति ने कैमरे के सामने बताई मर्डर की कहानी,स्टेटस में लिखा था-मरते दम तक साथ दूंगा

मधेपुरा में अवैध संबंध को लेकर पति ने पत्नी की तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अंजली कुमारी(21) के रूप में हुई है।

बादल और अंजली की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उनका 1 साल की बच्ची भी है। वारदात सोमवार रात 9 बजे की चौसा थाना इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया है।

मर्डर के बाद आरोपी पति बादल ने कैमरे पर अपना जुर्म कबूल किया है। बादल अपनी पत्नी की हत्या की पूरी कहानी बताई है।

QuoteImage

डेढ़ साल पहले खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर के मुश्कीपुर में शादी हुई थी। शादी के पहले से अंजली का दूसरे लड़के से अफेयर चल रहा था। शादी में भी मारपीट हुई थी। शादी से पहले जिस लड़के से उनकी पत्नी का अफेयर था, उसे छोड़कर अब दूसरे लड़के से बात करती थी।

QuoteImage

बादल का कहना है कि 'पत्नी कि हत्या करने के बाद वो घर से भाग गया और खेत में जाकर छिप गया। मंगलवार की सुबह उसे प्यास लगी तो खेत से बाहर निकलकर पानी पीने गया। उस दौरान गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया।'

 - Dainik Bhaskar

हत्या से कुछ दिन पहले लगाया था स्टेटस

ग्रामीणों ने बताया कि 'अंजलि शांत स्वभाव की थी। वह पति और बच्चे के साथ गांव में रह रही थी। उसके सास-ससुर मजदूरी के लिए पंजाब गए हुए हैं। बादल भी पंजाब में ही मजदूरी करता था। वो पांच महीने पहले ही मधेपुरा आया था।

बादल पहले भी पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करता था।

 - Dainik Bhaskar

आपसी विवाद में हुई हत्या

चौसा थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि

QuoteImage

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या की बात सामने आई। शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। FSL की टीम सबूत जुटा रही है।