Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/पूर्णिया में उप डाकघर में लूट की कोशिश नाकाम, कर्मचारियों की बहादुरी से एक अपराधी पकड़ा गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 15, 2025

BIHAR/पूर्णिया में उप डाकघर में लूट की कोशिश नाकाम, कर्मचारियों की बहादुरी से एक अपराधी पकड़ा गया

Bihar crime News: पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र स्थित अमला टोला उप डाकघर में बुधवार को दो नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की कोशिश की, हालाँकि डाकघर के सतर्क कर्मियों ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया। इस दौरान एक अपराधी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गिरफ्तार अपराधी को हिरासत में ले लिया।

आपको बता दे कि गिरफ्तार युवक की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक सिंह के रूप में की गई है। डाकघर में मौजूद कर्मचारी के अनुसार, दो लोग बाइक से आए और पोस्टल ऑर्डर लेने के बहाने अंदर दाखिल हुए। अचानक एक अपराधी ने कमर से हथियार निकाल कर उपडाकपाल के सिर पर तान दिया और पैसे की मांग करने लगा। इसी दौरान कर्मचारियों ने साहस का परिचय देते हुए एक आरोपी को काबू में कर लिया। विरोध करते हुए आरोपी ने उपडाकपाल के हाथ पर दांत लगा दिया ,इसके बाद हल्ला मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। एक अपराधी बाहर खड़ी बाइक से भागने में कामयाब रहा।

थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने जानकारी दी कि यह घटना कर्मचारियों की तत्परता से गंभीर नहीं बन सकी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है। फरार अपराधी की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा|