Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/सहरसा में महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार: डेढ़ साल पहले हुई लव मैरिज से थे नाराज, पति पर मर्डर का संदेह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 28, 2025

SAHARSA/सहरसा में महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार: डेढ़ साल पहले हुई लव मैरिज से थे नाराज, पति पर मर्डर का संदेह


मृतिका की फाइल फोटो

सहरसा में एक एक 21 साल की महिला की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई। मृतका की पहचान धाम सी वार्ड नंबर 6 निवासी विकास कुमार की 21 साल की पत्नी निभा कुमारी के रूप में हुई है। यह घटना सौर बाजार थाना इलाके की है। सूचना मिलते ही सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पति और ससुराल वालों पर हत्या का संदेह

सहरसा सदर एसडीपी आलोक कुमार ने कहा कि सौर बाजार थाना इलाके के धमसेना वार्ड नंबर 6 में एक महिला की हत्या कर शव छिपाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराई जा रही है।

पुलिस ने पहली नजर में हत्या की पुष्टि किया है। शव के पास से हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया है। हथियार पर लगे खून के निशान से लग रहा है कि इसी से हत्या की गई होगी।

घटना के बाद से ही मृतिका के पति समेत घरवाले फरार हो गए हैं। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि महिला के पति और ससुराल वालों ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

प्रेम विवाह से नाराज था ससुराल पक्ष

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतका मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। विकास (24) और निभा (21) ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। अंतरजातीय विवाह की वजह से विकास के माता-पिता नाराज थे। विवाह के बाद दोनों विकास के घर में ही रहते थे।

इधर, मृतका के मायके से अभी तक शव लेने कोई नहीं पहुंचा है। इसी वजह से मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पति सहित सभी आरोपी फरार, जांच जारी

सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल को संरक्षित कर फारेंसिक टीम से जांच करा रही है। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हत्याकांड से जुड़े हुए तमाम बिंदुओं पर अभी जांच जारी है