Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/जदयू नेता सह मुखिया प्रतिनिधि पर गोली चलाने वाले नामदर्ज अभियुक्त गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 6, 2025

MADHEPURA/जदयू नेता सह मुखिया प्रतिनिधि पर गोली चलाने वाले नामदर्ज अभियुक्त गिरफ्तार


जदयू नेता सह मुखिया प्रतिनिधि पर गोली चलाने
वाले नामदर्ज अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल


बिहारीगंज। मधेपुरा।
बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौनी कला पंचायत में मंगलवार की छापेमारी कर नाम दर्ज आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।मुखिया प्रतिनिधि को जान से मारने कीनियत से गोली चलाने वाले नाम दर्ज युवक सुभाष मेहरा को गिरफ्तार
किया है।गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने के बाद पुलिस नेन्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गिरफ्तार अभियुक्त सरोनी कला
पंचायत वार्ड संख्या 9 निवासी भिखारी मेहरा के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष
मेहरा है।घटना को लेकर बताया जाता है कि अभियुकत सुभाष मेहराजदयू नेता सह मुखिया प्रतिनिधि सरोनी कला निवासी मुकेश कुमार
उर्फ मुन्ना मंडल पर 8/ 10/2024 की रात्री में बदमाशों ने जान मारने की नियत से गोली चलाई थी। लेकिन बाल बाल बच गए। थाना प्रभारी
वीर नारायण संह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक पर आधा दर्जन लगभग मामले में
फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।