Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/पति की हत्या मामले में पत्नी और सास गिरफ्तार:मधेपुरा में 19 मार्च को तालाब के किनारे मिला था शव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 21, 2025

MADHEPURA/पति की हत्या मामले में पत्नी और सास गिरफ्तार:मधेपुरा में 19 मार्च को तालाब के किनारे मिला था शव


मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र में 18 मार्च की रात एक युवक की हत्या कर शव को नवगछिया वासा के पोखर में फेंक दिया गया था। उसके शरीर और सिर पर चाकू से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। वहीं जांच के दौरान मृतक की पहचान उदाकिशनगंज थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड सात निवासी करण कुमार (23) के रूप में हुई थी।

इस मामले में मृतक के पिता रंजीत कुमार सिंह के बयान पर आलमनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें दुर्गेश सिंह समेत आठ नामजद और अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मधेपुरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जिसमें आलमनगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर जुटी भीड़। - Dainik Bhaskar
घटना की जानकारी के बाद मौके पर जुटी भीड़।

24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें मृतक करण कुमार की पत्नी संगीता देवी और सास मनशाला देवी शामिल है। जांच में पता चला कि मृतक करण कुमार ने दो वर्ष पूर्व आलमनगर थाना क्षेत्र के गनियारी निवासी मनोज सिंह की बेटी संगीता देवी से लव मैरिज किया था।

वह ससुराल में रहकर कंप्यूटर दुकान चलाता था। पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपी मनशाला देवी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2019 में उस पर शराब तस्करी का केस हुआ था। एसडीपीओ ने बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

दूसरे लड़के से था अफेयर

दूसरी तरफ घटना के दिन मृतक के पिता ने बताया कि उनकी बहू का लौआलगान के किसी दूसरे लड़के से अफेयर था। जिसके कारण ससुराल वालों ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या कर दी।

फोन कर चाचा को दी जानकारी

आलमनगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि सिर कूच कर युवक की हत्या की गई थी। हत्या में शामिल मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एफआईआर में पत्नी और सास का नाम था, इसलिए गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बताया गया कि युवक ने मर्डर से पहले रात लगभग 10 बजे अपने चाचा को फोन कर बताया था कि ससुराल वाले घर में घुसने नहीं दे रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल ऑफ हो गया। सुबह में घर वालों को उसकी हत्या की सूचना मिली