Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/पति संग वीडियो कॉल कर प्रियंका ने लगाई फांसी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 31, 2025

BIHAR/पति संग वीडियो कॉल कर प्रियंका ने लगाई फांसी

बिहार के नवादा में वृहद आश्रय गृह की महिला अधीक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थी। हैरानी की बात यह कि पति से वीडियो कॉल करते प्रियंका ने अपने सरकारी आवास में पंखे से फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर डीएम, एसडीओ, डीएसपी समेत घटना स्थल पर पहुंचे। आत्महत्या का कारण नहीं बताया गया है।

घटना नवादा नगर थाना के बुधौल की है जहां अधीक्षक का सरकारी आवास है। वह आश्रय गृह की बालिका गृह में पोस्टेड थी। घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसे पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया है। डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट में किसी को भी जिम्मेवार नहीं ठहराया गया है। प्रशासन को प्रियंका के पति ने ही घटना की जानकारी दी क्योंकि दोनों वीडियो कॉल से बात कर रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटना स्थल से नमूनों का संकलन किया। आरंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि पहली नजर में यह सुसाइड का केस प्रतीत होता है लेकिन, पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है।