Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News: कैदी वार्ड में इलाजरत मंडल कारा के विचाराधीन बंदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 15, 2025

Saharsa News: कैदी वार्ड में इलाजरत मंडल कारा के विचाराधीन बंदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप


सहरसा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाजरत मंडल कारा के एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मंडल कारा के अधिकारी सदर अस्पताल पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने सोनवर्षा राज पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है।




मृतक की पहचान सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र नगर पंचायत वार्ड सात निवासी सोनी विश्वास के 17 वर्षीय पुत्र आकाश विश्वास के रूप में हुई है। मृतक की माता साबो देवी ने बताया कि मेरे बेटे को सोनवर्षा राज थाने की पुलिस शराब बेचने के आरोप में बुधवार रात पकड़ी और गुरुवार को न्यायिक हिरासत सहरसा मंडल कारा भेज दिया। इस बीच पुलिस ने उसकी पिटाई की है, जिस वजह से उसकी तबीयत ख़राब हो गई। मंडल कारा में शुक्रवार को तबियत बिगड़ने पर जेल प्रशासन सदर अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को इलाज के क्रम मौत हो गई।



मृतक की मां ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के आंख के आंसू थम नहीं रहा है और वो चीख-चीख कर पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि गुरुवार को 12 लीटर शराब के साथ दो को गिरफ्तार किया गया था। इसमें एक की मौत की सूचना आ रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाया गया और अग्रतर कार्रवाई कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

थाना में सीसीटीवी कैमरा लगा है। उसे थाना लाने से न्यायिक हिरासत में भेजने तक की सभी वीडियो उपलब्ध है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आएगा ही। मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उन्हें जैसे ही अस्पताल से बीमार होने की सूचना मिली, वह परिजनों को बताया भी है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि वह नशे का सेवन भी करता था।


सहरसा जेल प्रशासन कानूनी प्रक्रिया मे जुटी है। मंडल कारा के सहायक अधीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि शुक्रवार को अचानक तबियत ख़राब हुई, जिसके बाद सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के क्रम में मौत हुई है। फिलहाल, कागजी प्रक्रिया करने के बाद मेडिकल बोर्ड के तहत पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत के स्पष्ट कारण सामने आएगा।