Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/भारत के लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 2, 2025

MADHEPURA/भारत के लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई


कोशी लाइव घेलाढ़ से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
घेलाढ( मधेपुरा ) राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विकाश कुमार के अध्यक्षता में भारत के लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई।दुर्गा स्थान कमलपुर परिसर में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार समेत दर्जनों कार्यकताओं ने सर्वप्रथम जगदेव बाबू केव तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया तथा उनके कृतित्व वो व्यक्तिव की चर्चा किए अध्यक्ष बिकास कुमार ने शहिद जगदेव प्रसाद के नारे सौ में नब्बे शोषित है नब्बे भाग हमारा है का चर्चा किया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सुशील,विनोद यादव, मिथिलेश कुमार,कुमार गौरव ,दीनबंधु कुमार, मनोज मेहता, महेंद्र मेहता, शिवनारायण मेहता दिनेश मेहता चंदर, मेहता आदि ने भी जगदेव बाबू के द्वारा किये गए कार्यों की चर्चा की तथा उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।