नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 110 मरीजों की हुई जांच
रिपोर्ट /रामानंद कुमार मधेपुरा
मधेपुरा : रविवार को सिंघेश्वर मे लायंस क्लब, मधेपुरा डॉ रमण कुमार के द्वारा निशुल्क डायबिटीज, शुगर परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ।
शिविर में कुल 110 मरीजों के सभी प्रकार की जांच की गई। इनमें मोतियाबिद तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। लायन डा.आर के पप्पू ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए आंखों के साथ साथ पुरे शरीर की देखभाल बहुत ही जरूरी है।वही लायन डॉ संजय कुमार ने बताया आंखों की बीमारी से बचने के लिए विटामिन ए तथा सी से भरपूर भोजन लेना चाहिए। ताजा व हरी सब्जियां आंखों को उर्जा प्रदान करतीं हैं। कंप्यूटर पर काम करने के दौरान निरंतरता से बचें। आंखों में कुछ पड़ जाने पर रगड़ें नहीं। पानी से आंख को अच्छी तरह धो लें। बाहर धूप में निकलें तो चश्मा अवश्य लगाएं। आयोजक डॉ एस के सुधाकर ने कहा कि आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।
