मधेपुरा। संवाद सूत्र शहर से सटे बेल्हाघाट स्थित लॉज में रहकर पढ़ रहे एक छात्र शुक्रवार की रात खाकर सोया शनिवार की सुबह सोया ही रह गया। मौत के कारण का कोई पता नहीं चल सका है। सदर थाना के पुलिस को सूचना मिलने के बाद उसका सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया कराने के बाद शव परिजनों को शौंप दिया गया। एकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया गया कि सदर थाना के तुलसीबाड़ी-मालिया-राजपुर पंचायत के पीपरपत्ता वार्ड 11 निवासी सुशील यादव के पुत्र सत्यम कुमार(18) मधेपुरा के बेल्हाघाट स्थित एक छात्रवास में रहकर इंटर की तैयारी कर रहा था। आसपास के उसके साथियों ने बताया कि सत्यम शुक्रवार की रात प्रतिदिन की तरह खाकर सो गया था। वह अपने साथियों से बताया था कि उसे छह बजे का ट्यूशन शनिवार को नहीं जाएंगे। सात बजे के बाद ट्यूशन जाएंगे। जिसके कारण उसके साथियों ने उसे सुबह उठाने नहीं गया। कुछ साथी का इंटर परीक्षा देने चले गए तो कुछ ने सात बजे के बाद उसके मोबाइल पर रिंग किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। 10 बजे तक जब सत्यम अपना कमरा नहीं खोला तो आसपास के लोगों को कुछ आशंका होने लगा। लोगों ने सत्यम के घर फोन कर इसकी सूचना दी। उसके बाद सदर थाना को सूचना दिया गया। सदर थाना के एसआई इंद्रजीत तांती ने बताया कि जब सूचना पाकर लौज में पहुंचा तो छात्र सत्यम के कमरा अंदर से लगा हुआ था। खिड़की तोड़कर घुसा तो अंदर से गेट में ताला लगा था और सत्यम कंबल ओढ़कर सोया था। जांच किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को साथ लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव परिजनों को शौंप दिया गया। बताया गया कि मृतक सत्यम अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। पिता गांव में ग्रामीण अमीन का काम करते हैं
Sunday, February 2, 2025
Madhepura/छात्र रात में सोया सोया ही रह गया, मौत
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002
