Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/दरोगा ने महिला सिपाही से मंदिर में रचाई शादी, फिर वहीं पर शुरू कर दी मारपीट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 2, 2025

BIHAR/दरोगा ने महिला सिपाही से मंदिर में रचाई शादी, फिर वहीं पर शुरू कर दी मारपीट


वादा में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने शोभनाथ मंदिर में शादी कर ली। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि शादी के तुरंत बाद ही दरोगा ने महिला सिपाही के बीच विवाद शुरू हो गया।

दरोगा ने देखते ही देखते अपनी नई नवेली दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया। इधर, इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। नवादा दरोगा और सिपाही ने लव मैरिज कर लिया। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो बनाते देख भड़क गया दरोगा
बताया जा रहा है कि दरोगा नरहट थाना एवं महिला सिपाही महिला थाना नवादा में पदस्थापित हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे से प्रेम करते थे और अंत में दोनों ने शादी करने का निर्णय ले लिया। इसके तहत दोनों शोभ नाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचे और शादी शुरू हो गई। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन मामला तब तूल पकड़ गया जब दोनों आपस में शादी के दौरान ही वीडियो बनाने को लेकर उलझने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों के विवाह के समय वीडियो बनाया जा रहा था जिसे दरोगा को नागवार गुजरी। उसके बाद दोनों उलझ गए। मंदिर प्रबंधन द्वारा शादी की काटी गई रसीद में दरोगा का नाम सचिन कुमार लिखा गया है। वहीं महिला सिपाही का नाम सुमन कुमारी बताया गया है। सचिन मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र निवासी लालचंद यादव का पुत्र हैं जबकि महिला सिपाही सुमन कुमारी कटिहार जिले के कुरसेला इलाके के रहनेवाली है।

शादी करने के लिए आवेदन भी दिया था
इधर, महिला सिपाही सुमन कुमारी ने बताया कि दो साल से दोनों में प्रेम प्रसंग है। हमलोगों ने शादी को लेकर नवादा एसपी को आवेदन दी थी। इसके बाद उन्होंने कहा था तुम दोनों शादी कर लो। मंदिर में दरोगा सचिन ने शादी तो रचा ली। लेकिन, अचानक छोटी सी बात लेकर वह मेरे साथ मारपीट करने लगा। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने जब मारपीट का विरोध किया तो दरोगा ने अपनी पत्नी को अपने साथ लेकर चला गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और दोनों पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।