Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/8 साल की बेटी को मारा फिर शव जला बोरे में भर दिया, सौतेली मां पर संगीन इल्जाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 2, 2025

BIHAR/8 साल की बेटी को मारा फिर शव जला बोरे में भर दिया, सौतेली मां पर संगीन इल्जाम


बिहार के बक्सर जिले में मां की क्रूरता सामने आई है। यहां एक सौतेली मां पर अपनी ही बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि सौतेली मां ने बेटी को मार कर जला डाला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सौतेली मां ने 8 साल की बेटी की हत्या के बाद उसके शव को जलाया और फिर आधे जले शव को बोरे में बंद कर दिया। सौतेली मां ने बोरे में बंद अधजले शव को बक्से में भी बंद कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल दहला देने वाली यह वारदात नया भोजपुर थाना क्षेत्र की है। गांव वालों का कहना है कि सौतेली मां ने अपनी बेटी की हत्या की है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी खुद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने खुद घटना की जांच-पड़ताल करते हुए इसकी जानकारी ली है। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

यहां के एक स्थानीय निवासी नंदन कुमार पांडेय ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'चिल्लाने की आवाज आने के बाद हम लोग दौड़ कर यहां आए थे। इस घटना से गांव के लोग काफी दुखी हैं। हम लोग सरस्वती पूजा को लेकर व्यस्त थे इसलिए कोई आवाज नहीं सुन सके।

इधर बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने कहा कि एक बड़े कंटेनर के अंदर सीमेंट वाले बोरे डेड बॉडी जली हुई अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पदाधिकारी आए और डेड बॉडी को जब्त किया। एफएसएल की टीम ने भी घटना की जांच की है। महिला को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।