Kosi Live-कोशी लाइव Bihar/वसंत पंचमी के दिन महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, 2 लड़की और 1 लड़का शामिल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, February 3, 2025

Bihar/वसंत पंचमी के दिन महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, 2 लड़की और 1 लड़का शामिल


Bihar: बिहार के गोपालगंज जिले के सदर अस्पताल में 1 गर्भवती महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल तीनों बच्चे स्वस्थ है। वजन कम होने के कारण उसे एसएनसीयू वार्ड में एडमिट कराया गया है।

जिसका उपचार डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है।

चर्चा बनी हुई

बताया जाता है कि जिले के भोरे प्रखंड के डोमनपुर गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी ममता देवी को सोमवार प्रसव पीड़ा हुआ। प्रसव पीड़ा के बाद घर वालो ने उसे सदर अस्पताल में एडमिट कराया जहां महिला ममता ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चों की जीएनएम रंजना द्वारा डिलीवरी कराया गया। जन्म लेने वाले बच्चों में 2 लड़की और 1 लड़का शामिल है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों बच्चे स्वस्थ्य व सुरक्षित हैं। घर में एक साथ 2 बेटी व 1 बेटा के आने से काफी खुशी का माहौल है। फिलहाल महिला द्वारा एक साथ 3 बच्चों को जन्म देने की खबर लोग में चर्चा बनी हुई है।

परिवार काफी खुश

आपको बता दें कि सदर अस्पताल की प्रसूति वार्ड में कार्यरत जीएनएम रंजना ने कहा कि एक महिला जो भोरे इलाके की रहने वाली है। जिन्होंने 3 बच्चों को जन्म दिया है इसमें 2 लड़की और 1 लड़का शामिल है। तीनों स्वस्थ है। महिला सोमवार की सुबह आई थी। इसे प्रसव पीड़ा हुआ था। करीब आधा-आधा घंटा के अंतराल पर तीनों बच्चों का प्रसव हुआ है। फिलहाल एक साथ परिवार में तीन बच्चों की किलकारी गूंजने से बच्चे की मां ममता और उसके पिता अजय सिंह, बड़ी मां के अलावा उसका परिवार काफी खुश हैं।