सहरसा के बैजनाथपुर थाना इलाके मे एक नवविवाहिता की मौत हुई है। मृतका के परिजनों पर दहेज मे बाइक की डिमांड पूरी नहीं किए जाने पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। हांलाकि, घटना के बाद सुसराल पक्ष के सभी सदस्य फरार है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
मृतका की पहचान बैजनाथपुर थाना इलाके के इटहरा वार्ड नंबर-7 निवासी मोहम्मद नौशाद की 23 साल की पत्नी अनीशा खातून के रूप में हुई है। मृतका पांच बहनों में सबसे छोटी थी। इसके गर्भ में 5 महीने के मासूम होने की बात बताई गई है। मृतक महिला की शादी एक साल पहले हुई थी।
मृतका के चचेरे भाई सत्तरकटैया निवासी नूर मोहम्मद ने बताया कि मेरी बहन अनिषा खातून की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। इस दौरान एक बाइक की डिमांड उसके पति की ओर से की जा रही थी। जिसको लेकर नौशाद अक्सर दबाब बनाने के लिए प्रताड़ित करता था।
पति पर पीट कर मर्डर करने का आरोप
मृतका के भाई ने बताया कि उनकी बहन अनिषा पांच महीने की गर्भवती थी। उसके पेट में लात घुसा चला कर उसकी पीट पीट कर हत्या पति ने की है। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने फोन पर जानकारी दी। पुलिस को सुचना देकर बुलाया गया।
ससुराल पहुंचने पर सभी लोग फरार थे। परिजन ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के बाद ही स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
