Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/आधी रात को प्रेमिका बुलाई तो पहुंच गया प्रेमी... 'ससुराल' में हो गया 'धोती-तौली' वाला कांड, जानें - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 12, 2025

SAHARSA/आधी रात को प्रेमिका बुलाई तो पहुंच गया प्रेमी... 'ससुराल' में हो गया 'धोती-तौली' वाला कांड, जानें




सहरसा: बिहार के सहरसा से अजब-गजब मामला सामने आया है। प्रेमिका के बुलाने पर आधी रात पहुंची प्रेमी संग धोती वाला कांड हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। तब ही प्रेमिका के परिवार ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत दोनों की शादी करा दी। घटना नवहट्टा थाना क्षेत्र के बरियाही गांव की है।

प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी
जानकारी के अनुसार बरियाही गांव में रात के अंधेरे में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। प्रेमिका के परिजनों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने बिना देर किए दोनों की शादी करवा दी। इतना ही नहीं. शादी की पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो में शादी की रस्में साफ दिखाई दे रही हैं।

एक ही समुदाय से हैं दोनों
प्रेमी और प्रेमिका यादव समुदाय से हैं और दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि अभी तक शादी की पुष्टि नहीं हो पाई है। ना ही कोशी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि करता है। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गांव में लोग जितनी मुंह उतनी बात कर रहे हैं।

धोती और तौली के साथ दिख रहा लड़का
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे फोटो-वीडियो में लड़का-लड़की एक साथ दिख रहे हैं। लड़का धोती और तौली के साथ है। वहीं लड़की लाल जोड़े में नजर आ रही है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार वाले भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि होना अभी बाकी है।