मधेपुरा। छात्र राष्ट्रीय जनता दल इकाई पार्वती साइंस महाविद्यालय अध्यक्ष सलमान खुर्शीद उर्फ राजा की अध्यक्षता में प्रधानाचार्य महोदय को सात सूत्री मांग पत्र सोपा गया।
मौके पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष सोनू यादव ने मांग पत्र देते हुए पार्वती साइंस महाविद्यालय प्रधानाचार्य से छात्रों के भविष्य को लेकर काफी सघन बातचीत की।साथ ही सोनू यादव ने कहा कि महाविद्यालय में हो रहे भवन निर्माण में काफी गंदे सामान का प्रयोग किया जा रहा है जिससे कहीं ना कहीं महाविद्यालय में बने भवन कुछ ही समय में जर्जर हो सकती है एवं महाविद्यालय के पुरानी सामान जो बेचने की आवश्यकता है को टेंडर करके डाक सिस्टम करने की कम करें जिससे महाविद्यालय को ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट हो सकता है।
मौके पर उपस्थित विश्वविद्यालय प्रधान महासचिव एन की निराला ,पार्वती साइंस महाविद्यालय अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने कहा कि महाविद्यालय के अंदर शौचालय की व्यवस्था नहीं है एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था अभिलंब करवाने का कार्य करें ।
वहीं उपस्थित टीपी कॉलेज अध्यक्ष नीतीश कुमार और बीएनएमभी कॉलेज अध्यक्ष गौरव कुमार ने साफ सफाई को लेकर बात रखने का कार्य किया एवं महाविद्यालय से गाड़ी चोरी को देखते हुए साइकिल पार्क एवं गाड़ी पार्क उपलब्ध करवाने के बारे में बातचीत किए।
सभी मांग को मानते हुए प्रधानाचार्य ने आश्वासन देने का कार्य किए कि छात्र राष्ट्रीय जनता दल का सभी मांग जायज है इन पर जल्द से जल्द हम काम करने का कार्य करेंगे।
इस मौके पर छात्र राष्ट्रीय जनता दल के क्रांतिकारी साथी मधेपुरा कॉलेज अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, टीपी कॉलेज उपाध्यक्ष विकेश कुमार, छात्र नेता सुमन यादव, मणिकांत यादव ,सुमित कुमार, फैजल कुमार, सुशांत कुमार ,संजीत कुमार,राजा ठाकुर व दर्जनों साथी उपस्थित थे।
