Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura News: रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव बरामद, सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त, इलाके में फैली सनसनी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 23, 2025

Madhepura News: रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव बरामद, सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त, इलाके में फैली सनसनी

घैलाढ़ ओपी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही आसपास के थानों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है, ताकि लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड से शव की पहचान की जा सके।

मधेपुरा जिले के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के सबैला गांव में एक युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव रेलवे ट्रैक के पास ओम ईंट चिमनी के सामने पाया गया। युवक का सिर बुरी तरह से फटा हुआ था। हाथ और पैर में भी चोट का निशान है। घटना की जानकारी मिलते ही घैलाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।