Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/रालोजपा और दलित सेना के ज़िला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने भरी हुंकार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 11, 2025

BIHAR/रालोजपा और दलित सेना के ज़िला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने भरी हुंकार


रालोजपा और दलित सेना के ज़िला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने भरी हुंकार

रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज तथा युवा नेता यशराज भी कार्यक्रम में रहे मौजूद

ANA/Arvind Verma

बेगूसराय। दलित, वंचित, और समाज के पिछड़े वर्गों को उनका हक और अधिकार दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने दफादार और चौकीदार जैसे मेहनतकश वर्गों के हक को सुनिश्चित करने के लिए सतत संघर्ष का आह्वान किया गया बेगुसराय में आयोजित रालोजपा तथा दलित सेना की संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोजपा पशुपति पारस ने कहा बिहार में चौकीदार और दफ़ादार के साथ बिहार सरकार नाइन्साफी कर रही है। उनके हक को छीन रही है। वर्षों पूर्व से चौकीदारों के लिए पासवान जाति के लिए आरक्षित थी की परंपरा को समाप्त कर रही है जिसका दलित सेना और रालोजपा पुरजोर विरोध करती है। आगे उन्होंने कहा आगामी 21 जनवरी को पटना में चौकीदार, दफ़दारों के संग पार्टी महाधरना देगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निशा कुमारी और संचालन दलित सेना के अध्यक्ष दासो पासवान ने किया। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और संगठन को मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त किया गया। कार्यकर्ताओं को
रालोजपा का संदेश:"हम हर वर्ग के उत्थान और न्याय के लिए सतत संघर्ष करते रहेंगे।" जन जन तक पहुंचाने का टास्क दिया गया। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रमुख थे अनिल चौधरी, चंदन सिंह (पूर्व सांसद), रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज (पूर्व सांसद), रालोजपा के युवा नेता यशराज पासवान, विशेश्वर सिंह, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दाहा, दलित सेना के जिला अध्यक्ष दासो पासवान, प्रेमनाथ गुप्ता, मंजू गुप्ता, अरविंद जी, कृष्णा सिंह, दिलीप मालिक तथा भूलू सिंह आदि ।