चोरों के आतंक से किसान परेशान
कोशी लाइव
घैलाढ से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
घैलाढ़( मधेपुरा )
प्रखंड के कमलपुर गांव में चोरों के आतंक से किसान परेशान हो गया है। चोरों को पुलिस का डर नहीं के बराबर है पुलिस का खौफ पूरी तरह समाप्त हो गया है। पुलिस शराब माफिया के पीछे पर उसके खात्मा के पीछे लगा हुआ है।बुधवार की रात्रि श्रीनगर पंचायत के कमलपुर वार्ड 3 निवासी परमानंद मेहता के 10 बोरा 5 क्विंटल धान अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। सुबह में जैसे गृहस्वामी ने देखा कि व्यापारी को दिए धान में से जमा 10 बोरी धान गायब है तथा पश्चिम रास्ते के तरफ कुछ धान गिरा हुआ है। धान चोरी होने की जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है एक महीने पूर्व इसी गांव के चंदेश्वरी मेहता के 2 क्विंटल तथा बिजेंद्र मेहता के 2 क्विंटल धान की चोरी अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था। इस तरह किसान के दरवाजे से लगातार धान चोरी होने से किसान में भय व्याप्त हो गया है लोग रात जग्गा करने पर मजबूर बना हुआ है। लोगों ने घेलाढ़ ओपी अध्यक्ष से चोरी में संलिप्त चोर का उद्भेदन करने की मांग किया है।
