फोन पर बात करते हुए कुएं में गिरने से युवक की मौत, 8 दिन पहले ही हुई थी शादी
बिहार के मुंगेर जिले में मोबाइल फोन पर बात करते हुए कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना हवेली खड़गपुर में शामपुर थाना इलाके के मंदारे गांव की है। मृतक की पहचान शिवपुर लौगांय गांव निवासी 25 साल के शशि शर्मा के रूप में हुई है। युवक की 8 दिन पहले ही शादी हुई थी। वह अपने रिश्तेदार के साथ मंदारे गया था। वहां कुएं के ऊपरी हिस्से पर चढ़कर किसी से फोन पर बात कर रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद युवक के परिवार वाले सदमे में हैं।
शशि शर्मा के कुएं में गिरने के बाद उसके साथ गए रिश्तेदार ने इसकी जानकारी परिजन को दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद शशि को कुएं से बाहर निकाला। फिर उसे हवेली खड़गपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर प्रदीप कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार वालों ने शामपुर थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि 8 दिन पहले ही शशि की शादी हुई थी। वह तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। शशि फर्नीचर बनाने का काम करता था। मृतक के पिता संजय शर्मा कारपेंटर हैं। शादी के एक सप्ताह बाद ही शशि की कुएं में डूबने से हुई मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस घटना से हर कोई हैरान है।