Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/नाबालिग से छेड़खानी मामले में आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:सहरसा में बदमाश की ग्रामीणों ने की पिटाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, November 9, 2024

SAHARSA/नाबालिग से छेड़खानी मामले में आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:सहरसा में बदमाश की ग्रामीणों ने की पिटाई


सहरसा में शुक्रवार को बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने वाला युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नंदलाली गांव की एक नाबालिग लड़की गांव अपने मौसी के यहां छठ मेला देखने आयी थी।

लड़की के साथ विशनपुर वार्ड नं-4 निवासी मो. रफीक के बेटे मो. मौसिम ने छेड़खानी की। घटना की जानकारी मिलते ही लड़की के परिवार वाले व कुछ ग्रामीणों ने मिलकर लड़का को पकड़कर धुनाई की।

दो समुदाय के बीच का मामला होने के कारण यह बात पूरे गांव में फैल गया। धीरे-धीरे ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। स्थिति खराब होते देख किसी ने मामले की जानकारी बिहरा पुलिस को दी। बिहरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लोगों में भारी आक्रोश को देखकर मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी।

मौके पर डीएसपी, सदर थाना, पटरघट थाना, सौरबजार थाना सहित कई थाने की पुलिस बुलाकर मामले को शांत कराया और आरोपी युवक को पकड़ लिया।

आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि आरोपी युवक ने पूर्व में भी ऐसी घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पूछने पर डीएसपी सह थानाध्यक्ष दयानंद कुमार ने बताया की आरोपी युवक मो मौसिम को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।