सहरसा में पुलिस ने एक शराब कारोबारी को बीते मंगलवार को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कारोबारी के पास से पुलिस ने 35 बोतल 750 एमएल का विदेशी शराब और 180 एमएल का 6 पीस यानी कि कुल 40 बोतल शराब बरामद किया गया है। बुधवार को सदर थाना में सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।
सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि कल दिनांक 5 नवम्बर को शाम में गश्ती के दौरान प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि रिफ्यूजी कॉलोनी चौक के पास होम डिलवरी बॉय जो शराब बेच रहा है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर स्थल पर से एक नंदन कुमार नामक लड़का को पकड़ा गया। जिसके पास से रिफ्यूजी चौक से कुछ शराब बरामद हुआ। फिर जब उस लड़के से पूछताछ की गई तो उसी के निशानदेही पर उसके किराए की मकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
कुल मिलाकर 750 ml का 35 बोतल और 180ml का 6 बोतल शराब बरामद किया गया।पकड़ाए गए लड़के का नाम नंदन कुमार है। ये लड़का रिफ्यूजी कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था और शराब रखता था।
वहीं, उन्होंने ये भी कहा पुलिस अनुसंधान कर रही है कि कहां से लाया था और कौन दिया था। विदेशी शराब जांच कर रही है। अनुसंधान के क्रम में जो पता चलेगा तो उसपर भी करवाई की जाएगी और पकड़ाए लड़के को जेल भेजा जा रहा है।
