मधेपुरा के भिरखी सहित अन्य घाटों का राजद नेताओं ने किया निरीक्षण
ब्यूरो रिपोर्ट /रामानंद कुमार मधेपुरा
मधेपुरा। राजद नेताओं ने मधेपुरा के दर्जनों छठ घाटों का बुधवार को जायजा लिया। नगर निकाय जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पर छठव्रतियों की सेवा में प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सहयोग करें। कहा राजद परिवार व्रतियों की सेवा में लगे रहें। मधेपुरा, विधानसभा अनतर्गत नगर परिषद मधेपुरा के सभी छठ घाटों का निरीक्षण करते राजद नगर निकाय जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव के साथ मौजूद राजद नेता गुरूदयाल यादव, कैलाश बिहारी, चुनचुन यादव, ललटू यादव, किषटो यादव , धनंजय यादव आदि उपस्थित थे।
