Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/माता-पिता को घर से निकाला, पंच समेत 4 की पिटाई: सहरसा में समझाने पहुंची थी महिला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 15, 2024

SAHARSA/माता-पिता को घर से निकाला, पंच समेत 4 की पिटाई: सहरसा में समझाने पहुंची थी महिला


घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सहरसा के धनुपुरा पंचायत की एक महिला पंच की पिटाई हुई है। एक परिवार ने महिला जनप्रतिनिधि समेत पति और उसके बेटा-बेटी को बेहरमी से पीट डाला। जिसका इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है। पुलिस ने दो अलग मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के धड़-पकड़ मे जुटी है।

जख्मी की पहचान 50 वर्षीय आशा देवी, 55 वर्षीय राज किशोर सिंह, 15 वर्षीय देव राजकुमार और 18 वर्षीय विटन कुमारी शामिल है। ये सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कनरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुपुरा पंचायत वार्ड नंबर-10 निवासी है।

महिला पंच बेटों को समझाने पहुंची थी

आशा देवी धनपुरा पंचायत के वार्ड नंबर-10 की पंच (उप सरपंच) है। घायल आशा देवी ने बताया कि गांव के ही मालिक सिंह ने पंच को शिकायत की। उन्हें उनके दोनों बेटों ने घर से निकाल दिया है और वह गांव के ही केलाबाड़ी में रह रहे है। ऐसे मे अपने बेटों को समझाने के लिए गुजारिश की थी। जिस को लेकर महिला पंच ने उनके दोनों बेटे सुधीर सिंह और प्रीतम सिंह के दरवाजे पर पहुंची।

माता-पिता को घर मे रखने की बात कही गई। इसी बात को लेकर उन कैंची, दबिया और पेचकस से हमला कर दिया गया। जिसमें महिला के पंच के बचाने के दौरान उसके पति राजकिशोर सिंह के सिर पर कैंची से हमला होने से वो बुरी तरह लहूलुहान होकर गिर पड़े और बीच बचाव के दौरान बेटा-बेटी और खुद वो भी घायल हो गई। इनका इलाज खगड़िया के सदर अस्पताल में पहुंचा कर करवाया गया।

घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर ने रेफर भी कर दिया। आर्थिक तंगहाली की वजह से परिवार के सभी सदस्य सदर अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती है। जख्मी ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

कनरिया थानाध्यक्ष अमर ज्योति ने कहा कि महिला पंच से मारपीट मामले मे प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि, दूसरे पक्ष की ओर से महिला पंच के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। मामले मे आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। लेकिन सभी फरार हैं।