Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/छठ घाट बनाने के दौरान डूबा किशोर, मौत, महापर्व की खुशी मातम में बदली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 6, 2024

MADHEPURA/छठ घाट बनाने के दौरान डूबा किशोर, मौत, महापर्व की खुशी मातम में बदली


मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौशाला घाट पर बुधवार की सुबह छठ घाट बनाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आदर्श नगर वार्ड नंबर आठ निवासी नंदकिशोर ठाकुर के बेटे चंदन कुमार (15) के रूप में हुई। मृतक के ममेरे भाई राघव कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह चंदन अपने दोस्तों के साथ गौशाला के पीछे छठ घाट बनाने गया था।

घाट बनाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने परिजन और प्रशासन को इसकी सूचना दी और किशोर की खोजबीन शुरू की गई। लगभग एक घंटा के बाद 10 बजे उसे नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 - Dainik Bhaskar

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि चंदन तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। वह भाई में अकेला था। इधर, डूबने की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई।

एएसपी प्रर्वेंद्र भारती ने बताया कि गौशाला घाट पर डूबने से एक किशोर की मौत हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार ने बताया कि मृतक चंदन का परिवार काफी गरीब है। वह घर का इकलौता बेटा था। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द उसके परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।