घेलाढ से पप्पू मेहता की रिपोर्ट
प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन सभागार में प्रखंड स्तरीय रबी कर्म शाला सह प्रशिक्षण कार्यकम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।कृषि समन्वयक आशीष कुमार के अध्यक्षता तथा किसान सलाहकार सह संघ के जिला प्रवक्ता राजेश कुमार पप्पू के संचालन में आयोजित कार्यकम को संबोधित करते हुए वरीय वैज्ञानिक आर पी शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में मधेपुरा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आरपी शर्मा ने रबी के खेती बेहतर तरीके से कैसे करे इस पर विस्तार से जानकारी दिए। वैज्ञानिक पंकज कुमार यादव ने मिर्दा जांचोपरांत फसल लगाने की बात कही ।इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक गिरीश नंदन,सहायक तकनीकी प्रबंधक सुवेश कुमार कृषि समन्वयक चंद्रशेखर सिंह,किसान सलाहकार जे पी यादव,विजय कुमार,सुमन कुमार चंदन कुमार अकाउंटेंट अंकित कुमार कार्यपालक सहायक बुलबुल कुमारी ,राजनंदन यादव दीपनारायण कामती सहित सभी कृषि कर्मी मौजूद थे ।मौके पर सभागार में किसानों की भारी भीड़ उमर पड़ी।
