राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने गगन में गुब्बारा उड़ाकर दिया स्वच्छता का संदेश
डीएम अभिलाषा शर्मा ने मोमेंटो दे राजस्व मंत्री का किया स्वागत
स्वच्छता रैली में शरीक हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल तथा डीएम अभिलाषा शर्मा
ANA/Arvind Verma
जमुई। ज़िला प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण के तत्वावधान में स्थानीय श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प में अपनी भूमिका निभाते हुए बुजुर्ग स्वच्छता कर्मी के पैर धोकर उन्हें सम्मानित किया और उपस्थित जन मानस को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जमुई आगमन के पूर्व एक स्वच्छता रैली में पैदल भ्रमण कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। ज़िला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित की। मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा तथा ज़िला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के संग स्वच्छता का संदेश देने हेतु सड़क पर झाड़ू से सफ़ाई किया तथा दूर दराज तक स्वच्छता का संदेश पहुंचे इसके लिए गगन में गुब्बारों को भी उड़ाया।
