Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/बिहार में इन सभी लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 17, 2024

BIHAR/बिहार में इन सभी लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द


बिहार में यातायात पुलिस ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले 5591 वाहन चालकों की पहचान की है, जिन पर कार्रवाई की जा रही है। यह सभी ऐसे चालकों के रूप में पहचाने गए हैं जिन्होंने बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया और जिनके खिलाफ पांच बार से अधिक चालान हो चुके हैं।

खबर के अनुसार ये सभी वाहन चालक लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, जिनके खिलाफ पांच या उससे अधिक चालान हुए हैं। अब उनकी ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिससे की हड़कंप मच गया हैं।

बता दें की यातायात पुलिस ने परिवहन पदाधिकारी को 133 व्यक्तियों के लाइसेंस को तुरंत निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा हैं। इन लोगों का पिछले छह महीनों में 20 या उससे अधिक बार चालान हुए हैं। अब इन सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द किया जायेगा।

यातायात पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, ऐसे चालकों की लापरवाही सड़क पर दुर्घटनाओं को बढ़ा सकती है, इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा यह भी कहा गया है कि ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन और निरस्तीकरण की प्रक्रिया को तेजी से लागू किया जाएगा ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ा संदेश दिया जा सके।