अब लड़कियों के साथ बना रहा रील
इंटरनेट पर धूम मचा देने वाले इस लड़के का हर एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर वह अपना जलवा बिखेरते हुए अब तक कई रील्स बना चुका है। जिनमें वह अलग-अलग लड़कियों के साथ नजर आ रहा है। किसी रील में लड़कियों को उसके लिए लड़ते हुए दिखाया गया है तो किसी रील में वह एक लड़की के साथ अपनी गृहस्थ जीवन बिताते नजर आ रहा है। कुछ रील्स में वह लड़की के साथ डांस करते हुए अपना वीडियो बनवा रहा है। उसके सभी रील्स भोजपुरी गाने पर बनाए गए हैं।
IPS के बाद डॉक्टर बनने की जताई थी इच्छा
अभी कुछ दिन पहले ही वह बोल रहा था कि अब IPS के बाद वह एक डॉक्टर बनना चाहता है। जी हां, वह एक लोकल पत्रकार को दिए गए बाइट में यह बोलते हुए नजर आ रहा था कि अब वह IPS के बाद डॉक्टर बनना चाहता है। जिसे सुनकर लोगों के मन में खौफ पैदा हो गया था, कि अगर ये शख्स डॉक्टर बन गया तो फिर लोगों का इलाज कैसे करेगा, इसका भगवान ही मालिक है।
फर्जी IPS बनने की कहानी निकली झूठी
इस फर्जी IPS बनने वाले लड़के का नाम मिथिलेश मांझी है। मालूम हो कि मिथिलेश के फर्जी IPS बनने के बाद उसे बाहर वर्दी में घूमता देख पुलिस ने पकड़ लिया था। जिसके बाद पुलिस उसकी पूरी हिस्ट्री खंगालने में जुट गई। पहले तो उसने पुलिस को यह बताया था कि उसके साथ किसी ने नौकरी के नाम पर उससे धोखाधड़ी का है। उसने पुलिस को बताया कि एक शख्स ने उसे IPS अफसर बनाने के लिए उससे 2 लाख रुपए लिए और उसे एक फर्जी वर्दी और पिस्टल दे दी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में और खोजबीन की तो पता चला कि मिथिलेश झूठ बोल रहा था और उससे किसी ने ठगी नहीं की। उसने खुद ही वर्दी सिलवाई थी और पुलिस को सिर्फ गुमराह करने के लिए झूठी कहानी बना रहा था।
