Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/स्कूल में डांस का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई...हेडमास्टर सस्पेंड: सहरसा में स्कूल परिसर में बार बालाओं के साथ नाचने का मामला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, October 4, 2024

SAHARSA/स्कूल में डांस का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई...हेडमास्टर सस्पेंड: सहरसा में स्कूल परिसर में बार बालाओं के साथ नाचने का मामला


सहरसा में बीते 24 सितंबर को जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के बीरगांव में प्राथमिक विद्यालय नया टोला परिसर में कुछ लोगों की ओर से बार बालाओं के डांस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच टीम गठित की गई थी। पंचायत सचिव सह सदस्य सचिव शिक्षक नियोजन इकाई ग्राम पंचायत बीरगांव ने आदेश जारी कर नव सृजित प्राथमिक विद्यालय नया टोला के पंचायत शिक्षक सह प्रभारी हेड मास्टर दीपक कुमार को निलंबित कर निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र महिषी निर्धारित किया है।

जारी आदेश में उन्होंने कहा कि विद्यालय में डांस पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद डीईओ ने बीईओ और बीडीओ महिषी को जांच का आदेश दिया था। जांच में दीपक कुमार दोषी पाए गए। वहीं विभागीय कार्रवाई के लिए बीपीएम को नियुक्त किया गया है, जो तीन महीने में जांच प्रतिवेदन देंगे। मालूम हो कि बीते 27 सितंबर को प्रभारी हेड मास्टर ने महिषी थाना में वायरल वीडियो मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दायर कराया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें स्कूल में होने वाले डांस को लेकर कोई जानकारी नहीं थी।

वीडियो बीते 24 सितंबर के रात की बताई जा रही है। 25 सितंबर को विद्यालय में छुट्‌टी थी। वीडियो की जानकारी 26 सितंबर को मिली। चहारदीवारी झुका होने के के कारण विद्यालय का बाहरी गेट हमेशा खुला रहता है। इसके कारण स्थानीय लोगों ने विद्यालय के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर दिया।