पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी
बेदौल ओपी पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. मगर आक्रोशित बाढ़ पीड़ित किसी भी हाल में मानने को तैयार नहीं थे. इसी बीच बाढ़ पीड़ितों के बीच में शामिल असमाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी कर दी . चर्चा है कि पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में चार राउंड हवाई फायरिंग की गई है. खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से पत्थरबाजी जारी है. बेदौल ओपी प्रभारी मनोज कुमार सिंह को हल्की चोट आई है. जिला पुलिस के वरीय पदाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल बेदौल के लिए रवाना हो गई है.
क्यों आक्रोशित हुए लोग
औराई प्रखंड के बसंत पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाये जा रहे सामुदायिक किचन को प्रशासन द्वारा आज बंद कर दिया गया था, इसी आक्रोश में बसंत पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने आक्रोश में औराई थाना क्षेत्र के के मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी एनएच 77 को गोपालपुर में बांस बलले से जाम कर प्रशासन के प्रति आक्रोश दो घंटे से आक्रोश जता रहे थे, आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था, मगर आक्रोशित बाढ़ पीड़ित किसी भी हाल में मानने को तैयार नहीं थे.
