सहरसा में बुधवार को टेंपो और फल विक्रेता में जगह को लेकर हुए विवाद में गोली चली। गोली फल विक्रेता को पैर में छूते हुए निकल गयी। फल विक्रेता जख्मी हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां युवक इलाजरत है। घटना सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी सुभाष चौक की है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
जख्मी की पहचान मोहम्मद एजाज़ के रूप में हुई है। जो सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी वार्ड नं 11 का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना को लेकर जख्मी मोहम्मद एजाज़ ने बताया कि उसका भाई मोहम्मद आजाद रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित सुभाष चौक पर कई सालों से फल का ठेला लगाते हैं। बुधवार को भी ठेला लगाया था। कुछ देर बाद टेम्पो वाला आया और उसे ठेला हटाने को कहा, जिसके बाद मेरे भाई ने कहा कि वह वर्षों से इसी जगह पर फल का ठेला लगते हैं।
इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। हम घर पर थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि भाई से झगड़ा हुआ है। वह भी वहां पहुंचा तो देखा कि कुछ लोग लाठी डंडे से मेरे भाई सब को मारपीट रहा है। वह वीडियो बनाने लगा तो सभी ने मेरे साथ भी मारपीट की। इसी बीच कुछ लोग शांत कर हटा दिया।
उन्होंने ये भी बताया कि कुछ देर बाद पुनः 15 युवक हरवे हथियार से लैस होकर आया और मारपीट करने लगा। गोली चला दी। गोली दोनों पैर को छूते हुए निकल गई। बाद में स्थानीय लोग बगल के निजी क्लिनिक ले गए जहां डॉ ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
सदर थाना अध्य्क्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना मिली है। आवेदन अप्राप्त है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
